निबंधन एवं शर्तें
भू प्रेक्षण डेटा एवं अभिलेखागार प्रणाली का दृश्यीकरण
इस वेबसाइट का अभिगम करने पर आप इस बात से सहमत हैं कि इस वेबसाइट में निहित जानकारी एवं सामग्री के उपयोग के परिणामस्वरूप किसी भी प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष हानि के लिए इसरो उत्तरदायी नहीं होगा।
इस वेबसाइट में निहित इसरो की सामग्री का प्रतिलिप्यधिकार इसरो का है और इस पर स्वामित्व एकमात्र इसरो का है। यदि कोई उपयोगकर्ता इस वेबसाइट पर प्रदर्शित इसरो की सामग्री को उपयोग में लाने हेतु इच्छुक है तो उपयोगकर्ता को इसरो से अनुमति लेने की आवश्यकता होगी। तथापि सामग्री को परिशुद्ध रूप से पुनर्निर्मित करना होगा और इसका प्रयोग अप्रतिष्ठाजनक तरीके से अथवा भ्रामक संदर्भ में नहीं करना होगा। उपयोगकर्ताओं से प्रयुक्त सामग्री के लिए उपयुक्त रूप से अभिस्वीकार करने के लिए अनुरोध है।
निबंधन एवं शर्तें भारतीय कानूनों के अनुसार शासित होंगी एवं उनका अर्थ भारतीय कानूनों के अनुसार लगाया जाएगा। इन निबंधन एवं शर्तों के अंतर्गत होने वाला कोई भी विवाद एकमात्र भारतीय न्यायालयों के क्षेत्राधिकार के अधीन होगा।
यह वेबासाइट अन्य वेब पृष्ठों के लिए लिंक प्रदान करती है जो इसरो डोमेन के भाग नहीं हैं, इसरो इन बाह्य लिंकों पर दी गई जानकारी पर कोई नियंत्रण नहीं रखता है। बाह्य लिंक आपकी सुविधा और इसरो के मिशन के अनुरूप कारणों के लिए प्रदान किए गए हैं। एक बार आप अन्य साइट के लिंक पर जाते हैं तो आप नए साइट की गोपनीयता नीति के अधीन होंगे।