पुराने लेख
बाढ़ भारत के विभिन्न क्षेत्रों में वेग प्रवाही वर्षा के कारण मानसून के महीनों के दौरान अनुभव की जाने वाली एक विध्वंसक प्राकृतिक आपदा है। इससे देश के न सिर्फ सामाजिक-आर्थिक जीवन पर बृहत् प्रभाव पड़ता है बल्कि जीवन और संपत्ति की भी बड़े स्तर पर क्षति होती है। पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें (पीडीएफ माप:667केबी भाषा: अंग्रेजी) |
![]() |
अंटार्कटिका में लार्सेन सी हिमखंड का रिफ्ट संचरण और हिम काल्विंग। आइस काल्विंग की घटना 10 से 12 जुलाई के बीच घटित हुई। एएमएचटीडीजी टीम इस घटना पर नजर बनाए हुई थी। हिम समाकलन ~50000 वर्ग कि.मी. में से 6200 वर्ग कि.मी. के क्रम में था। वर्तमान में इस घटना से समुद्र स्तर में वृद्धि नहीं होगी परंतु शेल्फ की अस्थिरता और हिम आवरण से बढ़े हुए हिम प्रवाह को मिलाकर पूरा दृश्य ही बदल जाएगा। प्रस्तुतीकरण डाउनलोड करें (पीडीएफ माप:475केबी भाषा: अंग्रेजी) रिपोर्ट डाउनलोड करें(पीडीएफ माप:3.35एमबी भाषा: अंग्रेजी)
|
![]() |
सौर कैलकुलेटर के लिए एंड्रॉइड ऐप दिए गए स्थान पर सौर उर्जा संभाव्यता को जानने के लिए अत्यंत ही उपयोगी है। यह अगले 72 घंटों के लिए पूर्वानुमान भी प्रदान करता है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें (पीडीएफ माप:611.62केबी भाषा: अंग्रेजी) सौर कैलकुलेटर ऐप का उपयोग कैसे करें (पीडीएफ माप:708केबी भाषा: अंग्रेजी)
यह एनिमेटेड जीआईएफ केयू बैंड स्कैटसैट-1 प्रेक्षणों का उपयोग कर भारत में 19 जून से 26 जुलाई के दौरान बाढ़ की प्रगति और घटने के पैटर्न को दर्शाता है। |
![]() |
प्रकीर्णमापी अवलोकन आर्द्रता के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं जिसका मॉडल आर्द्रता सूचकांक और तत्पश्चात् नदी जल स्तर उतार-चढ़ाव का आकलन करने के लिए मॉडुलन बेसिन कैचमेंट पैमाने पर तैयार किया गया है।
पूर्ण पीडीएफ डाउनलोड करेंअक्रिय सूक्ष्मतरंग अवलोकनों का उपयोग कर पंजाब जल अधिनियम के कारण सिंचाई कार्यों के परिवर्तित पैटर्न का मॉनीटरन किया गया है।
पूर्ण पीडीएफ डाउनलोड करें05 दिसंबर, 2014 को एमसीसी से लिए गए त्रिवीम प्रतिबिंबों से घाटी के तुंगता व्युत्पन्न उपर्युक्त दो विपरीत दीवारों (कोप्रैट्स चैस्मा क्षेत्र के निकट वैलीज मैरीनेरीस की उत्तरी तथा दक्षिणी दीवारें) के प्रकार्य के रूप में मंगल के वातावरण की प्रकाशी गहराई।
पूर्ण पीडीएफ डाउनलोड करेंसतह के अल्बेडो को सतह द्वारा परावर्तित किए गए आपतित सौर विकिरण के अंश के रूप में परिभाषित किया गया है। मंगल की सतह और वायुमंडलीय परिसंचरण के अभिलक्षणन हेतु मंगल की सतह अल्बेडो के परिमाण और स्थानिक वितरण महत्वपूर्ण इनपुट हैं।
पूर्ण पीडीएफ डाउनलोड करेंमंगल के ऊत्तरी ध्रुव पर एक बृहत् आइस कैप है। ऑन-बोर्ड मॉम पर मंगल वर्ण कैमरा (एमसीसी) द्वारा मंगल ग्रह के ऊत्तरी ध्रुव के अनेक प्रतिबिंब लिए गए। 16 दिसंबर 2015 से 26 जनवरी 2016 के दौरान प्रेक्षित नौ एमसीसी प्रतिबिंबों का उपयोग कर स्थलाकृति के दृष्टिकोण से संशोधित एमसीसी परावर्तकता मोजेक तैयार किया गया।
पूर्ण पीडीएफ डाउनलोड करेंमंगल कक्षित्र मिशन-मंगल वर्ण कैमरा (एमओएम-एमसीसी) का उपयोग कर, मंगल ग्रह के उत्तरी ग्रीष्म के दौरान उत्तरी ध्रुव आइस कैप के पीछे हटने के लिए उत्तर ध्रुव आइस कैप के क्षेत्रफल की माप की गई।
पूर्ण पीडीएफ डाउनलोड करेंसरल-आल्टिका मार्च 2013 से 10 जलाशयों में जल स्तर के उतार-चढ़ाव का संसूचन कर रही है। उकाई जलाशय पर एक विस्तृत अध्ययन वर्ष 2016 में पूर्व वर्ष की तुलना में निम्नतम जल स्तरों को दर्शाता है।
पूर्ण पीडीएफ डाउनलोड करेंएमसीसी द्वारा वैलीज मैरिनेरिस के लिए अनेक उच्च तथा निम्न विभेदन प्रतिबिंब अर्जित किए गए हैं। अध्ययन क्षेत्र के लिए एमसीसी से लिए गए डेटासेटों को एमओएलए डेटा के उपयोग द्वारा भू-संशोधित किया गया। प्रकाशमितीय संशोधन के दौरान वैलीज मैरिनेरिस की सतह के कुल छह प्रतिबिंब संसाधित किए गए।
पूर्ण पीडीएफ डाउनलोड करेंअंतरिक्ष उपयोग केंद्र (इसरो)
डी पी एस स्कूल के सामने, बोपल
अहमदाबाद 380058, भारत
ईमेल: vedas[at]sac[dot]isro[dot]gov[dot]in